दुधि: दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, युवक की हालत गंभीर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप रविवार देर रात एक युवक अचानक ट्रेन इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।