मड़ियाहू: डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपूर्ति कार्यालय, नजारत, संग्रह अनुभाग और रिकॉर्ड रूम सहित कई शाखाओं में अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों की गहन जांच की।