गुमला: 4 लाख के लोन का खेल: एजेंट के कब्जे में रहा मोबाइल, खाते से निकले 6.49 लाख रुपये*
Gumla, Gumla | Jun 5, 2026 सदर अस्पताल के मलेरिया विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत अघनु मुंडा के नाम पर कथित रूप से 4 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर 6.49 लाख रुपये की निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ने बैंकिंग और लोन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की पत्नी सुमित्रा देवी ने थाना में आवेदन देकर दाऊद नगर निवासी व्यक्ति पर आरोप लगाया है।