कटरा: पतारी गांव में दो सगे भाइयों का शव पहुंचने से परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के बसघट्टा पंचायत के पतारी गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे में दो सहोदर भाइयों का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गुजरात में सड़क हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। दोनों की पहचान उक्त गांव के राम बली सहनी का पुत्र गुलाब सहनी और कृष्ण नन्दन सहनी बताया गया है।