गनाेड़ा: बस्सीआड़ा में मारपीट के मामले में मोटागांव थाने में मामला दर्ज
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के मोटागांव थाना अंतर्गत बस्सी आड़ा गांव मे मारपीट का मामला सामने आया हे। शनिवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी राजू पिता सूरज निवासी मोतियाखेर ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुवे ईश्वर, राकेश, शांति, लाडकी, सीमा सहित पांच जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज के जान शुरू कर दी हे।