रावतभाटा: मानसून से पहले रावतभाटा प्रशासन अलर्ट, शहरी सेवा शिविर में पहुंचे एडीएम ने स्वच्छता और जनसेवाओं की व्यवस्थाएं परखी
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि रावतभाटा में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 का अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निरीक्षण कर विभिन्न सेवाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। निरीक्षण के दौरान मानसून पूर्व सफाई कार्यों, नालों और नालियों क