रातू: दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की मौत, गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH 75 जाम
Ratu, Ranchi | Jul 26, 2026 रातु। थाना क्षेत्र के हिसरी निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी की शुक्रवार की सुबह मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। शनिवार को रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजन शव लेकर रातू पहुंचे व काठीटांड चोंक एनएच75 को जाम कर दिया। जिससे आने जाने वाले सैकड़ो वाहन जाम में फंस गये। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे इसके अलावा राहगीरों को काफी पर