राजगढ़: 4 जून से लापता थिरपाली छोटी की नाबालिग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसडीएम से 2 दिन में दस्तयाबी की मांग
Rajgarh, Churu | Jul 1, 2026 चूरू जिले के थिरपाली छोटी गांव की एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजगढ़ के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि 4 जून 2026 को गांव की नाबालिग बालिका को झुंझुनू जिले के अलसीसर निवासी राजू रेगर पुत्र परसा राम बहला-फुसलाकर ले गया था। मगर हमीरवास पुलिस कार्यवाही नही कर रही है।