हाथरस: श्री अग्रवाल युवा मंडल संस्था के प्रयास से SRH हॉस्पिटल में सर्व समाज के लिए रियायती दरों पर इलाज की सुविधा शुरू
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित SRH हॉस्पिटल में श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर रजि. संस्था के प्रयास से जनपद के सर्व समाज के लोगों को रियायती दरों पर इलाज मुहैया कराने की सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मे पहुंचे हाथरस शहर के नमकीन व्यापारी राजकुमार अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।