खंडवा नगर: मूंदी: ड्यूटी से लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत
खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। केनुद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक सिंगाजी पावर प्लांट से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।