बरेली: बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 शातिर अपराधियों को किया हिस्ट्रीशीटर घोषित, ऋषभ ठाकुर पर भी कसा शिकंजा
बरेली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई लूट, चोरी, छिनैती, हत्या, हत्या के प्रयास, गौवध, मादक पदार्थ तस्करी और दंगा जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ की गई है।