धरमजयगढ़। सुशासन तिहार शिविर के अंतर्गत जिला प्रशासन रायगढ़ के तत्वावधान में “जल संकल्प रायगढ़” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 15 मई की दोपहर एक बजे खड़गांव में संपन्न हुआ। इस जन-जागरूकता अभियान का संचालन नीरज वानखड़े, जल प्रहरी के रूप में कर रहे थे, जिनके नेतृत्व में जल संरक्षण की आवश्यकता पर गंभीर विमर्श हुआ। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में जल संचयन के अभाव से