कटोरिया: सरुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर साले ने बहनोई के साथ की मारपीट
Katoria, Banka | May 29, 2025 दमोदरा पंचायत के सरुआ गांव में आपसी विवाद में साला ने सुरेंद्र दास के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जख्मी ने थाने में अपने साले सुनील दास एवं संजय दास के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें दोनों पर मारपीट कर जख्मी करने एवं घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।