कटोरिया: ई-किसान भवन कटोरिया में खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Katoria, Banka | May 28, 2025 ई- किसान भवन कटोरिया के सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मौके पर प्रभारी प्रमुख, बीडीओ, आत्मा अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिक एवं बीएओ द्वारा उन्नत खेती कर अधिक उपज प्राप्त करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही रसायनिक खाद का कम प्रयोग करने कहा गया।