बांसडीह: बांसडीह-सहतवार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी से संबंधित 7 अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
बांसडीह- सहतवार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार व बृहस्पतिवार की मध्य रात लगभग सवा 1 बजे चोरी से संबंधित सात अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की सारा सामान बरामद करते हुए दो तमंचा दो कारतूस व दो जिंदा खोखा बरामद किया है।।