पिछोर: पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सेमरी में निकाली मतदाता जागरूकता रैली।
पिछोर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी में। आज गुरुवार को जिला स्वीप प्रभारी जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के निर्देश अनुसार , तथा पिछोर एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप गतिविधियों के तहत , जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।