कांके: रांची के खेलगांव स्टेडियम में द्वितीय साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया।
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2026 राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में बुधवार को 11 बजे से द्वितीय साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।