सुपौल: एमडीएम योजना में गड़बड़ी का आरोप, बच्चों के पोषण पर सवाल, जांच की मांग
Supaul, Supaul | May 24, 2026 सुपौल में सरकारी स्कूलों में संचालित पीएम पोषण योजना को लेकर जन सुराज पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जन सुराज जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। आरोप है कि कई विद्यालयों में बच्चों को ठंडा, बासी और बदबूदार भोजन परोसा जा रहा है।,