कोंडागांव: कोण्डागांव में परिवहन नियमों की खुलेआम अवहेलना, शोरूम से बिना नंबर प्लेट नई गाड़ियां हो रही हैं डिलीवरी
कोण्डागांव जिले में परिवहन विभाग के नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद कई टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर शोरूमों से बिना स्थायी नंबर प्लेट और अधूरी पंजीयन प्रक्रिया के नए वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे नियमों का पालन करने वाले ईमानदार वाहन विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि नियम तोड़ने वाले