हरदा: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, विरजा खेड़ी वार्ड-31 में लोगों का फूटा गुस्सा।
Harda, Harda | Aug 1, 2026 हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 31 स्थित विरजा खेड़ी में पंप इंजन न्यू ब्रिज के पास रहने वाले लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां रास्ते पर फैले कीचड़ ने आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। रोजाना बच्चों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में उनके यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और स्कूल बैग तक गंदे और खराब हो जाते हैं।