हज़ारीबाग: चरही में दर्दनाक सड़क हादसे में हाथी भगाने वाली टीम के दो सदस्यों की मौत, 8 घायल
जिले के चरही के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में शनिवार रात आठ बजे हांथी भगाने वाली टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टीम का वाहन हजारीबाग की ओर आ रहा था।