कटनी नगर: कटनी में दम तोड़ती राहगीर योजना, दो साल में सिर्फ एक को मिला लाभ हर रोज होते हैं 10 से अधिक सड़क हादसे
कटनी। सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई राहगीर योजना कटनी जिले में प्रशासनिक और पुलिसिया उदासीनता की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जिले में पिछले दो वर्षों के भीतर मात्र एक व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल सका है। यह स्थिति तब है जब जिले में रोजाना औसतन 10 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं,