संभल: संभल में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण व गणना हेतु नगर पालिका सभागार में प्रशिक्षण दिया गया
भारत की जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम निधि पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रथम चरण में द्वितीय बैच के 35 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।