पीपलदा: इटावा के ककरावदा निवासी अधेड़ मोटरसाइकिल फिसलने से घायल, MBS में भर्ती
Pipalda, Kota | Oct 11, 2024 इटावा ककरावदा निवासी बाइक सवार अधेड़ मोटरसाइकिल फिसलने से आज सुबह 8 बजे उस वक्त घायल हो गया जब अनियंत्रित बाइक फिसल गयी। जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।रामावतार पुत्र सीताराम जयपुर से अपने गांव लौट रहा था की सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल फिसल गई।जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।