पीपलदा: सेवा भारती ने इटावा कस्बे में 700 कन्याओं का पूजन कर भंडारा का आयोजन किया, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
Pipalda, Kota | Oct 9, 2024 सेवा भारती इटावा द्वारा शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर बुधवार दोपहर 2 बजे को मास्टर वीरेंद्र सिंह ट्रस्ट में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर 700 कन्याओं की पूजन कर भंडारा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लटूरी गोशाला के महंत बाबा रामदास जी महाराज थे। वही महादेव मठ कोलाना के संत चतुर्भुज गिरी महाराज रहे।