ईसागढ़: पिपरिया गांव में दबंग ने 24 वर्षीय युवक से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिपरिया गांव में दबंग द्वारा एक 24 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी इंद्रजीत यादव उम्र 24 वर्ष ने गुरुवार को शाम लगभग चार बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही रामकुमार यादव ने गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।