आगरा: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना ने किया बड़ा बवाल, कई पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता हुए घायल
Agra, Agra | Mar 26, 2025 राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर जमकर बवाल किया, कुर्सियां तोड़ी एवं आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी, इस दौरान पुलिस से भी झड़प देखने को मिली, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया, कई पुलिस कर्मी व कार्यकर्ता घायल हुए हैं।