बांसवाड़ा: शहर के अमरदीप नगर में चिकित्सा विभाग और खाद्य विभाग की कार्रवाई, 940 किलो तेल किया गया सीज, 7 सैंपल लिए गए
बांसवाड़ा चिकित्सा विभाग की टीम ने शहर के अमरदीप नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में 940 किलो तेल (वेज फैट) सीज किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मेदमल टेलर ने बताया कि टीम द्वारा लगातार तीसरे दिन भी शहर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत कार्रवाई कर रही है। शहर के अमरदीप नगर पर टीम के साथ बुधवार शाम को प्रतिष्ठान पहुंचे। जहां उन्होंने वेज फैट के विभिन्न ब्रांड है।