नानपारा: नवाबगंज में स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 8 क्लीनिक को जारी किया नोटिस, एक क्लीनिक को किया सील
नवाबगंज में स्वास्थ्य विभाग ने मानकों के विपरीत संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में आठ क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया, जबकि एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। यह अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरदा के अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ. थानेदार के नेतृत्व में वरिष्ठ सहायक अनुराग श्रीवास्तव की टीम द्वारा चलाया गया