पवारखेड़ा स्थित संदीपनि स्कूल में शनिवार को निगरानी समिति के सदस्य राहुल सोलंकी ने नवीन संदीपनि स्कूल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने नवीन सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्कूल समिति के साथ बैठक भी ली।