सिद्धमुख: महलाना उतरादा में महिला ने पति, सास, जेठ और जेठानी पर मारपीट व प्रताड़ना का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sidhmukh, Churu | Jun 23, 2026 राजगढ थाना क्षेत्र के गांव महलाणा उतरादा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताडना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेश कुमार सिहाग ने बताया महलाणा उतरादा निवासी अंजना कंवर पत्नी जयपाल सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसकी शादी 2008 में जयपाल सिंह से हुई थी।