बांका: समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीएम ने किया बैठक,लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश
Banka, Banka | Jun 15, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 10 बजे समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यजिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित मामलों का निस्तारण करे।