बांसवाड़ा: देवगढ़ गांव में राहत शिविर में 80 वर्षीय लक्ष्मी को मिली बड़ी राहत, वर्षों पुराना नाम शुद्धिकरण का मामला मौके पर निपटा
राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित राहत शिविर ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। आंबापुरा तहसील के देवगढ़ गांव में आयोजित राहत शिविर में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी का वर्षों से लंबित नाम शुद्धिकरण का मामला मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।