चांद: हरसू ब्रह्म धाम चैनपुर के संचालन के लिए नवगठित न्यास समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गई
Chand, Kaimur | Apr 9, 2026 मिली जानकारी के अनुसार हरसू ब्रह्म धाम चैनपुर के संचालन के लिए नवगठित न्यास समिति की अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार की दोपहर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष रामाधार पांडे ,सचिव वीरेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ला इत्यादि लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा की गई।