बेगूसराय: माल गोदाम के पास छापेमारी करने गई उत्पाद पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक पुलिसकर्मी हुए घायल
बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम के पास छापेमारी करने गए उत्पाद पुलिस टीम पर हमला हुआ। इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने छापेमारी करने के लिए गए थे। इस दौरान शराब माफियाओं ने उत्पाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया।