बेगूसराय: राजकीयकृत मध्य विद्यालय पोखरिया में दीक्षांत समारोह आयोजित, शिक्षक-अभिभावक के बीच हुई बैठक
राजकीयकृत मध्य विद्यालय पोखरिया में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जहाँ शिक्षक-अभिभावक के बीच बैठक आयोजित हुई. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अभिभावक और शिक्षकों के बीच बैठक जरूरी है. इस दौरान छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बिंदुबार चर्चा हुई.