बेगूसराय: कारगिल भवन में ADM की अध्य्क्षता में ईद पर्व को लेकर हुई शांति-समिति की बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में एडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्य्क्षता में ईद पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति-समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान शांति-समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखी. बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि ईद पर्व जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण सम्पन्न करवाने के लिये जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है.