बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल की हुई चोरी, पीड़ित ने नगर थाना में दिया आवेदन
व्यवहार न्यायालय से आज एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति ने नगर थाना में आवेदन देकर चोर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में पीड़ित गढ़पुरा निवासी विमल महतो ने बताया कि एक केस के सिलसिले में हम व्यवहार न्यायालय आये हुए थे. जब न्यायालय का कार्य समाप्त कर गाड़ी के पास आये तो मोटरसाइकिल गायब था.