श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, आंधी-ओलावृष्टि के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 7, 2026
जिले में मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम ठंडा और सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।