तिलौथू: चंदनपुरा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
चंदनपुरा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई तथा लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए।