पुखरायां कस्बे के अंकुर किसी काम के चलते बाइक से पुखरायां बाजार जा रहे थे। रास्ते में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पटेल चौक के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर युवक का उपचार किया गया है।