फतेहाबाद: फतेहाबाद के अवंती बाई चौक पर डंपर ने एक्टिवा में मारी टक्कर, चार साल की बेटी की मौत, मां घायल
Fatehabad, Agra | Oct 23, 2025 गुरुवार दोपहर कस्बा फतेहाबाद में अवंतीबाई चौक पर एक भीषण सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल महिला को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।