फतेहाबाद: फतेहाबाद के सीएचसी पर प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, उपचार के दौरान हुई मौत
Fatehabad, Agra | Oct 23, 2025 फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता के प्रसव के बाद घर पहुंचने पर प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे आगरा रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है वहीं अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल ने इस मामले के दोषी कर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।