फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम जरारी में मेड काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष, तीन लोग घायल
Fatehabad, Agra | Oct 22, 2025 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी में बुधवार सुबह मेड काटने और घूरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना में एक मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मेड काटने और मेड के पास घूरा डालने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।