फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम रूपपुर में खाद के ट्रैक्टर पर हाई टेंशन लाइन का तार गिरा, ट्रैक्टर चालक और मजदूर बाल-बाल बचे
Fatehabad, Agra | Oct 22, 2025 फतेहाबाद के ग्राम रूपपुर में खाद भरते समय एक ट्रैक्टर के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार गिर गया जिसके चलते ट्रैक्टर चालक और मजदूर बाल बाल बच गए । घटना की जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर जुड़ गए तथा इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने हाई टेंशन लाइन के तार को ठीक कराए जाने की मांग की है।