भटियात: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का 31 जुलाई से 3 अगस्त तक चम्बा प्रवास
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 31 जुलाई से 3 अगस्त तक चम्बा में प्रवास करेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे और समापन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। प्रवास के दौरान उनका रात्रि ठहराव सिहुंता और चंबा में रहेगा।