आरा: पीरो के इब्राहिमपुर मोड़ के समीप पिकअप व ऑटो में हुई भिड़ंत, ऑटो सवार महिला समेत 10 लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 6, 2024 जिले के पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ के समीप पिकअप व ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार महिला समेत दस लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में पीरो थाना क्षेत्र के अकरुआ गांव निवासी रामेश्वर सिंह की पत्नी धर्मशिला देवी,अमई बंधन टोला निवासी स्व.वीरेंद्र चौधरी की पत्नी चनामती ह