आरा: रोडरेज के विवाद में भदेसरा और खेलड़िया गांव के बीच ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 6, 2024 तरारी थाना क्षेत्र के भदसेरा एवं खेलड़िया गांव के बीच सोमवार की दोपहर हथियारबंद बदमाश ने एक ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। उसे दाहिने पैर में जांघ पर गोली लगी है। उसे इलाज के तरारी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।जख्मी भदसेरा के बालेश्वर सिंह का पुत्र अरविंद कुमार है।