बक्सर: बक्सर में सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई, लोगों ने अमन-चैन की दुआ की
Buxar, Buxar | May 28, 2026 बक्सर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। बड़ी मस्जिद समेत सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज से पहले इमामों ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला।