महाराजगंज: मलकिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से एक दर्जन घायल, सात की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
22 अक्टूबर बृहस्पतिवार की दोपहर 1 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से कुल 12 लोग घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एक पक्ष जमीन खरीदने की बात कर रहा है, तो दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करने की बात कही गई।